आज से अरबन हाट में सजेगा लहरिया उत्सव-2026, हस्तशिल्प और राखियों की होगी रौनक

जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में 5 से 10 अगस्त तक सीकर के अरबन हाट में लहरिया उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों तथा सूक्ष्म उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक विकास सिहाग ने बताया कि मेले का शुभारंभ 5 अगस्त को शाम 4 बजे मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। उत्सव में सीकर, जयपुर, नागौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों और आसपास के क्षेत्रों से दस्तकार, हस्तशिल्पी तथा महिला स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे।

पारंपरिक उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र

लहरिया उत्सव में पारंपरिक लहरिया साड़ियां, बंधेज, राखियां, लाख की चूड़ियां, गोटापट्टी, सूट, दुपट्टे, इमीटेशन ज्वेलरी, बेडशीट, इत्र, मोजड़ियां, सजावटी वस्तुएं, मिलेट उत्पाद और ऑर्गेनिक खाद्यान्न सहित अनेक उत्पाद प्रदर्शित एवं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

महाप्रबंधक ने बताया कि इस आयोजन में लघु उद्योग भारती, उद्योग संघ, उद्यमी संघ तथा जिले के अनेक उद्यमी भी भाग लेंगे। मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विपणन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों को सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...