सीकर: सीकर जिले की नगर निकायों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। मतदाताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखा गया, जिसके चलते शाम 6:00 बजे तक अधिकांश निकायों में भारी मतदान दर्ज किया गया। रींगस और खाटूश्यामजी में वोटिंग प्रतिशत 85% के पार पहुंच गया।

इमेज आंकड़ों के अनुसार शाम 6 बजे तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा:

  • रींगस नगर पालिका: 85.67% (सर्वाधिक मतदान)
  • खाटूश्यामजी नगर पालिका: 85.38%
  • पलसाना नगर पालिका: 83.31%
  • श्रीमाधोपुर नगर पालिका: 82.31%
  • अजीतगढ़ नगर पालिका: 82.21%
  • नीमकाथाना नगर पालिका: 79.16%
  • दांता नगर पालिका: 77.25%
  • खंडेला नगर पालिका: 76.30%
  • लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: 74.07%
  • फतेहपुर नगर परिषद: 66.72%

रींगस (85.67%) और खाटूश्यामजी (85.38%) में मतदाताओं की सबसे लंबी कतारें देखी गईं, जबकि फतेहपुर नगर परिषद में सबसे कम (66.72%) मतदान दर्ज हुआ। मतदान संपन्न होते ही सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...