सीकर, नगर परिषद सीकर के नवनियुक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर नगर परिषद के कामकाज की समीक्षा की।

बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों से उनके विभागीय दायित्वों, कार्यप्रणाली और लंबित कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी ली।

तत्काल समस्या का समाधान उसी दिन

आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान नगर परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतें, जिनका समाधान तत्काल संभव है, उनका सेम-डे समाधान किया जाए।

वहीं अन्य मामलों का निस्तारण अधिकतम तीन दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।

सफाई, स्ट्रीट लाइट और सड़कों पर फोकस

आयुक्त ने अधिकारियों को वार्डों की सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़कों और गड्ढों जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा निराश्रित पशुओं से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध समाधान करने को कहा गया।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी केवल कार्यालय में बैठकर शिकायतों का निस्तारण नहीं करें, बल्कि मौके पर पहुंचकर समस्या की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें।

समाधान होने तक होगी मॉनिटरिंग

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी शिकायत पर कार्रवाई करने के बाद उसे केवल निस्तारित मानकर छोड़ना नहीं है।

समस्या के वास्तविक समाधान तक प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए, ताकि नागरिकों को दोबारा उसी समस्या को लेकर नगर परिषद के चक्कर न लगाने पड़ें।

निकाय चुनाव को लेकर भी विशेष सतर्कता

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए

नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हों और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान किया जाए।

“जनता की संतुष्टि सबसे महत्वपूर्ण कसौटी”

आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ें

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि जनता की संतुष्टि ही नगर परिषद की कार्यप्रणाली की सबसे महत्वपूर्ण कसौटी है।

बैठक में अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

बैठक में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आयुक्त ने सभी को समयबद्ध तरीके से काम करने और आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...