सीकर निकाय चुनाव: अंतिम दिन 2,028 नामांकन, 1,729 ने ठोकी ताल

सीकर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर सीकर जिले में नामांकन प्रक्रिया का दौर सोमवार को समाप्त हो गया। जिले की 14 नगर निकायों में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त रही। अंतिम दिन कुल 2,028 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि 1,729 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि अब नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी।

सीकर नगर परिषद में सबसे ज्यादा नामांकन

अंतिम दिन निकायवार आंकड़ों में नगर परिषद सीकर में सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए। यहां 293 अभ्यर्थियों ने 337 नामांकन पत्र जमा किए।

इसके बाद विभिन्न निकायों में नामांकन की स्थिति इस प्रकार रही—

नगर निकायनामांकन पत्रअभ्यर्थी
सीकर337293
लोसल185153
लक्ष्मणगढ़181144
दांता181147
फतेहपुर170142
अजीतगढ़161126
श्रीमाधोपुर152120
नीमकाथाना118118
खाटूश्यामजी118108
पलसाना117102
खंडेला9189
रामगढ़ शेखावाटी7861
रींगस7663
धोद6363

अब 1 सितंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच

नामांकन दाखिल होने के बाद अब 1 सितंबर 2026 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी दस्तावेजों और नामांकन पत्रों की वैधता की जांच करेंगे।

इसके बाद चुनाव मैदान में बने रहने वाले अभ्यर्थियों की स्थिति सामने आएगी।

3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे उम्मीदवार

जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अभ्यर्थी 3 सितंबर 2026, गुरुवार को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव लड़ने वाले अंतिम अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।

4 सितंबर को मिलेगा चुनाव चिन्ह

नाम वापसी के बाद 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी और चुनाव प्रचार का दौर तेज होगा।

सीकर जिले की 14 नगर निकायों में बड़ी संख्या में नामांकन आने से स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक और चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...