सीकर जिले में नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले में 67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर परिषद में मतदान प्रतिशत में अंतर देखने को मिला।
खाटूश्यामजी में सबसे ज्यादा वोटिंग
दोपहर 3 बजे तक खाटूश्यामजी नगरपालिका में सबसे ज्यादा 74.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसके बाद पलसाना में 70.67 प्रतिशत और रींगस में 68.87 प्रतिशत मतदान हुआ।
निकायवार मतदान प्रतिशत
- अजीतगढ़ नगर पालिका: 68.36%
- दांता नगर पालिका: 66.99%
- फतेहपुर नगर परिषद: 59.35%
- खंडेला नगर पालिका: 66.29%
- खाटूश्यामजी नगर पालिका: 74.28%
- लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका: 63.30%
- नीमकाथाना नगर पालिका: 65.66%
- पलसाना नगर पालिका: 70.67%
- रींगस नगर पालिका: 68.87%
- श्रीमाधोपुर नगर पालिका: 68.55%
फतेहपुर में सबसे कम मतदान
दोपहर 3 बजे तक दिए गए आंकड़ों के अनुसार फतेहपुर नगर परिषद में 59.35 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिले के इन निकायों में सबसे कम है।
वहीं, लक्ष्मणगढ़ में 63.30%, नीमकाथाना में 65.66%, खंडेला में 66.29% और दांता में 66.99% मतदान दर्ज किया गया।






