सीकर, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दलों की रवानगी के दौरान अनुपस्थित रहने वाले 9 कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला ने संबंधित कार्मिकों को 11 सितंबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार 10 सितंबर 2026 को मतदान दलों की रवानगी निर्धारित थी। इसी दौरान अनुपस्थित रहने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की अवहेलना करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

चुनाव कार्य में उदासीनता पर मांगा स्पष्टीकरण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित कार्मिकों से स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

कार्मिकों को निर्धारित तिथि पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

इन 9 कार्मिकों को जारी हुआ नोटिस

नोटिस पाने वाले कार्मिकों में

  • जगदीश प्रसाद शर्मा, शिक्षक-1, एमजीजीएस नांगल नाथूसर
  • शिवदयाल, शा. शिक्षक, शहीद मंगलचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, करड़का
  • शिवांश शर्मा, कनिष्ठ सहायक, सेठ रामप्रताप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुरारा, खंडेला
  • राजपाल सिंह, स.प्र.अ., एमजीजीएस चला, नीमकाथाना
  • रजनीश सिद्धार्थ, प्र.स., राजकीय कन्या महाविद्यालय, धोद
  • छोटूराम, व्याख्याता, राउमावि पलासरा
  • गुरुप्रताप सिंह, शा. शिक्षक, शहीद सुभाषचंद्र राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भैरूपुरा, लक्ष्मणगढ़
  • प्रमोद कुमार कुमावत, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, राउमावि दिशनाउ
  • महेश कुमार, अध्यापक, एमजीजीएस वार्ड नंबर 2, बलांरा

11 सितंबर को देना होगा जवाब

निर्वाचन प्रशासन ने सभी संबंधित कार्मिकों को 11 सितंबर को व्यक्तिशः उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन कार्य में नियुक्त कार्मिकों को दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...