सीकर, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को शेखावाटी विश्वविद्यालय में मतगणना सहायकों एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया, मतगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों और उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना पर जोर

अधिकारियों ने मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्मिकों को मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, राजस्व अपील अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल तथा यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी सहित संबंधित अधिकारी और मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...