सीकर जिले में प्रथम चरण के तहत फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और नीमकाथाना में मतदान हुआ।

सुबह 7 बजे से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। शाम तक मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

उम्रदराज, दिव्यांग, महिला और युवा मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

रींगस में सबसे ज्यादा मतदान

निकायवार आंकड़ों में रींगस नगरपालिका में सबसे अधिक 85.71 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 20,346 मतदाताओं में से 17,986 मतदाताओं ने वोट डाला।

खाटूश्यामजी में 85.41% और पलसाना में 83.31% मतदान दर्ज किया गया।

वहीं अजीतगढ़ में 82.35%, श्रीमाधोपुर में 82.31%, नीमकाथाना में 79.66%, दांता में 77.25% और खंडेला में 76.44% मतदान हुआ।

फतेहपुर में सबसे कम मतदान

दिए गए आंकड़ों के अनुसार फतेहपुर में सबसे कम 66.80 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 74,298 मतदाताओं में से 50,753 ने मतदान किया।

लक्ष्मणगढ़ में 74.07 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 51,004 मतदाताओं में से 37,242 मतदाताओं ने वोट डाला।

निकायवार मतदान प्रतिशत और आंकड़े

नगर निकायकुल मतदातामतदानमतदान प्रतिशत
फतेहपुर74,29850,75366.80%
लक्ष्मणगढ़51,00437,24274.07%
दांता15,83712,35077.25%
खाटूश्यामजी10,9699,86585.41%
पलसाना11,0199,26483.31%
खंडेला30,01423,36776.44%
रींगस20,34617,98685.71%
नीमकाथाना46,55837,35179.66%
श्रीमाधोपुर29,38424,53882.31%
अजीतगढ़12,64010,65482.35%
कुल3,02,0692,33,37077.26%

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के तहत सभी 10 निकायों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदाताओं ने निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने बताया कि मतदान से पहले मतदान दलों ने पोलिंग एजेन्टों की मौजूदगी में मॉकपोल किया। इसके बाद मतदाताओं ने ईवीएम के माध्यम से अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने के लिए सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव अधिकारियों, मतदान दलों, पुलिसकर्मियों और निर्वाचन कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...