सीकर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर पांच कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। ये कार्मिक 1 सितंबर 2026 को आयोजित मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे थे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे ये पांच कार्मिक

प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में:

  • सीताराम खारिया, प्रधानाचार्य, राउमावि सामी
  • सुभाष चन्द, प्रधानाचार्य, राउमावि चैनदास की ढाणी
  • सुरेन्द्र कुमार सैनी, वरिष्ठ शिक्षक, राउमावि मानासी
  • सागरमल यादव, वरिष्ठ शिक्षक, राउमावि बिडोली
  • सिद्धार्थ नीमड़, वरिष्ठ अध्यापक, राबाउमावि शिश्यू

शामिल हैं।

निर्वाचन निर्देशों की अवहेलना पर मांगा जवाब

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित कार्मिकों ने प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी निर्देशों की अवहेलना की है। इसे चुनाव कार्य के प्रति उदासीनता के रूप में माना गया है।

सभी संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया है कि वे तीन दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत हो सकती है कार्रवाई

नोटिस में कार्मिकों से पूछा गया है कि उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण नहीं देने या जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...