सीकर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सीकर जिले के सभी 14 नगरीय निकायों में 14 सितंबर को मतगणना होगी।

बड़े नगरीय निकायों और मतगणना से जुड़ी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए छह नगरीय निकायों के लिए सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। नियुक्त अधिकारियों को 14 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से निर्धारित मतगणना स्थलों पर उपस्थित रहकर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं।

इन छह निकायों में सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त

प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार छह नगरीय निकायों में नियुक्त सुपरवाइजर अधिकारियों और उनके मतगणना केंद्रों का विवरण इस प्रकार है—

फतेहपुर: मोदीसन राजकीय महाविद्यालय, फतेहपुर में मतगणना के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सीकर को सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मणगढ़: राजकीय महाविद्यालय, लक्ष्मणगढ़ में भू-प्रबंध अधिकारी सह राजस्व अपीलीय प्राधिकारी, सीकर को जिम्मेदारी दी गई है।

सीकर: उत्तरी विंग, श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, सीकर सुपरवाइजर अधिकारी रहेंगे।

दांता: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दांता में सचिव, नगर सुधार न्यास सीकर को सुपरवाइजर अधिकारी नियुक्त किया गया है।

खंडेला: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खंडेला में उपमहानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, सीकर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नीमकाथाना: कमला मोदी महिला महाविद्यालय, नीमकाथाना में अतिरिक्त जिला कलेक्टर, नीमकाथाना सुपरवाइजर अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे।

रिटर्निंग अधिकारियों को सहयोग के निर्देश

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने नियुक्त सभी सुपरवाइजर अधिकारियों को संबंधित मतगणना स्थलों पर समय पर पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारियों को अपेक्षित सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। छह संवेदनशील एवं बड़े निकायों में वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी से मतगणना व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त नजर रहेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...