सीकर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सूखा दिवस (Dry Day) घोषित किया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि वित्त (आबकारी) विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेश के तहत संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान से पूर्व 48 घंटे और मतगणना के दिन शराब की बिक्री एवं परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

पहले चरण में इन 10 निकायों में लागू होगा ड्राई डे

पहले चरण में मतदान वाले नगर निकायों में 7 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से 9 सितंबर की शाम 6 बजे तक सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।

इस दौरान फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और नीमकाथाना नगर निकायों में शराब की बिक्री, वितरण और परोसने पर रोक रहेगी।

दूसरे चरण में इन 4 निकायों में शराबबंदी

दूसरे चरण के मतदान वाले रामगढ़ शेखावाटी, धोद, लोसल और सीकर नगर निकायों में सूखा दिवस 9 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे से 11 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।

इस अवधि में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

14 सितंबर को मतगणना के दिन भी ड्राई डे

प्रशासन के आदेश के अनुसार 14 सितंबर 2026 को मतगणना के दिन भी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।

यानी चुनाव के दोनों चरणों में मतदान से पहले 48 घंटे के अलावा मतगणना वाले दिन भी आबकारी नियमों की सख्ती से पालना कराई जाएगी।

आबकारी विभाग को सख्ती के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वित्त (आबकारी) विभाग के आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित कराई जाए।

घोषित अवधि के दौरान मदिरा के विक्रय, वितरण और परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध की प्रभावी अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कब और कहां रहेगा सूखा दिवस?

चरणनगर निकायसूखा दिवस
पहला चरणफतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, नीमकाथाना7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक
दूसरा चरणरामगढ़ शेखावाटी, धोद, लोसल, सीकर9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक
मतगणनासंबंधित निर्वाचन क्षेत्र14 सितंबर 2026

नोट: सूखा दिवस की अवधि में संबंधित क्षेत्रों में शराब का विक्रय, वितरण और परोसना प्रतिबंधित रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...