सीकर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान कानून व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र थानों में जमा कराने संबंधी प्रक्रिया के तहत चार लोगों को छूट दी गई है।
इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
चार आवेदकों को दी गई उन्मुक्ति
बैठक में चुनाव के दौरान शस्त्र थाने में जमा कराने से छूट चाहने वाले आवेदनों पर समिति ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके बाद सदस्यों ने सर्वसम्मति से चार शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों को शस्त्र जमा कराने से छूट देने का निर्णय लिया।
छूट प्राप्त करने वालों में शामिल हैं
- मोहित थोरी, निवासी खुड़ी, तहसील फतेहपुर
- शिवप्रसाद सोनी, आनंदनगर, फतेहपुर रोड, सीकर
- विवेक सोनी, आनंदनगर, फतेहपुर रोड, सीकर
- सुभाष चंद बुगालिया, भगत सिंह कॉलोनी, नवलगढ़ रोड, सीकर
चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था पर फोकस
नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है। शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र जमा कराने और पात्र मामलों में छूट देने की प्रक्रिया भी इसी व्यवस्था का हिस्सा है।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भावना शर्मा और उप निदेशक, अभियोजन विभाग, सीकर दिलावर सिंह सहित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।






