सीकर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद सीकर के सदस्य पदों के लिए 11 सितंबर 2026 को मतदान संपन्न हो चुका है। अब सदस्य पदों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर में होगी।

मतगणना और निर्वाचन परिणाम के बाद प्रशासन ने विजय जुलूस नहीं निकालने के निर्देश जारी किए हैं।

धारा 163 के तहत दिए निर्देश

रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम, नगर परिषद सीकर सुभाष चन्द्र ने बताया कि वर्तमान में सीकर नगर परिषद क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू है।

इसी के मद्देनजर सभी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मतगणना के बाद निर्वाचित सदस्य तथा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाए।

21 सितंबर को अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव

एसडीएम सुभाष चन्द्र ने बताया कि नगर निकाय के अध्यक्ष पद का निर्वाचन 21 सितंबर 2026 तथा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 22 सितंबर 2026 को निर्धारित है।

इस प्रकार 14 सितंबर को सदस्य पदों के परिणाम आने के बाद भी निर्वाचित प्रत्याशियों को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद भी लागू प्रतिबंधों का पालन करना होगा।

प्रशासन ने नियमों की पालना के दिए निर्देश

प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से धारा 163 के तहत जारी निर्देशों की पालना करने को कहा है। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन परिणाम के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...