सीकर, नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर परिषद सीकर की नवनिर्वाचित सभापति खतीजा बानो ने बुधवार को विधिवत रूप से सभापति पद का कार्यभार ग्रहण किया।

खतीजा बानो 21 सितंबर को हुए सभापति चुनाव में 41 मत हासिल कर निर्वाचित हुई थीं। उन्हें वैध 65 मतों में से 41 वोट मिले थे।

कार्यभार ग्रहण के साथ ही नगर परिषद में नई जनप्रतिनिधि व्यवस्था की औपचारिक शुरुआत हुई।

विधायक और पार्षद रहे मौजूद

कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शहर विधायक राजेंद्र पारीक, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, पूर्व सभापति जीवण खां, उपसभापति अशोक चौधरी सहित नगर परिषद के सभी पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित सभापति को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शहर का विकास और सफाई व्यवस्था प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद सभापति खतीजा बानो ने कहा कि सीकर शहर का समग्र एवं संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा।

उन्होंने बेहतर सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

आने वाले त्योहारों को देखते हुए शहर में लाइटिंग व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान

खतीजा बानो ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ शहर के विकास के लिए काम करेगी।

कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद के अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का विश्वास व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...