सीकर, नगर परिषद सीकर के नवनियुक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने पर नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त यादव ने अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और नगर परिषद के कामकाज की जानकारी ली।

चुनाव आचार संहिता की पालना प्राथमिकता

नवनियुक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता की निष्पक्ष एवं पूर्ण पालना करवाना नगर परिषद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों तथा आचार संहिता के प्रावधानों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि नगर परिषद की सभी गतिविधियों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमों की पालना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

आमजन को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

आयुक्त यादव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, सड़क और नाली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, अतिक्रमण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

जनसमस्याओं का समय पर होगा समाधान

आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए।

यादव ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण नगर परिषद की नियमित नागरिक सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। आमजन को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की जिम्मेदारी है।

अधिकारियों से ली चुनाव और विकास कार्यों की जानकारी

कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव आचार संहिता, स्वच्छता व्यवस्था, लंबित प्रकरणों, विकास कार्यों और आमजन से जुड़े मुद्दों की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए टीम भावना के साथ काम करने पर जोर दिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा, राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार यादव, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, अग्निशमन अधिकारी लोकेश कुमार गोठवाल, लेखा अधिकारी हरलाल सिंह खाखल, सहायक लेखाधिकारी दिलीप कुमार सैनी, सहायक अभियंता अमित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा और जिला परियोजना अधिकारी जगदीश सिंह जाखड़ सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...