सीकर के राधाकिशनपुरा स्थित त्रिमूर्ति राधा-कृष्ण मंदिर में सावन के पावन महीने में नटखट मंडल की ओर से 8वां शिव महा रुद्राभिषेक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। पंडित सुनील शर्मा के सानिध्य में नौ पंडितों ने वैदिक विधि-विधान से 31 जोड़ों द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक करवाया।

31 जोड़ों ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

समिति सदस्य कमल पटवारी और बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि सावन के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के उद्देश्य से रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान 31 जोड़ों ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

नवरंगलाल अग्रवाल और सज्जन अग्रवाल ने बताया कि एकादश मालाओं के मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि-विधान के बीच भगवान शिव का अभिषेक संपन्न हुआ। आयोजन को व्यवस्थित रूप से पूरा कराने के लिए नटखट मंडल की ओर से विशेष टीम का गठन किया गया था।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु, हुआ शिव का श्रृंगार

अमित चिरानिया और विनोद पटवारी ने बताया कि आयोजन में भगवान शिव को अष्ट रस अर्पित किए गए। इसके बाद महाकाल की आरती की गई और भोलेनाथ का सुंदर श्रृंगार किया गया।

आरती और पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

राधाकिशनपुरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में गुरुवर एवं श्यामपुरा बालाजी इवेंट के दीपांशु मित्तल तथा पटवारी महिला मंडल का भी विशेष सहयोग रहा।

आयोजन को सफल बनाने में संतोष चिरानिया, शिव भगवान मित्तल, गोवर्धन लाल अग्रवाल, संतोष पटवारी, संजय अग्रवाल, रामलखन चिरानिया, विष्णु अग्रवाल, गौरी शंकर मित्तल, दीपांशु मित्तल, जितेंद्र खेतान, महेंद्र सैनी, राजू कुमावत और अशोक अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

प्रसाद वितरण के साथ हुआ आयोजन का समापन

रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...