सीकर, जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नवनिर्मित पुलिया के दोनों ओर सर्विस रोड पर चिन्हित किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को की गई।

नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर नगर परिषद सीकर, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और नगर विकास न्यास (UIT) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और पूर्व में चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया।

आवागमन में बाधा बने अतिक्रमण हटाए

संयुक्त कार्रवाई के दौरान सड़क और सर्विस रोड पर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमणों को हटाया गया। इसके बाद मार्ग को यातायात के लिए सुचारू किया गया।

प्रशासन के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य पुलिया के दोनों तरफ सर्विस रोड के निर्माण कार्य को सुचारू रखना, यातायात व्यवस्था बेहतर करना और आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।

साथ ही सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए भी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं ने प्रशासन का सहयोग किया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किए गए चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और अतिक्रमण निरोधक दल मौके पर मौजूद रहा।

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे, नगर परिषद राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता विकास मिश्रा, PWD एक्स एईएन प्रकाश चंद, टीआई मनोज भाटीवाड़, सहायक अभियंता अशोक कुमार बिजारणीय, दामोदर प्रसाद, जेईएन निधि, जेईएन सुरेंद्र भास्कर और मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मौके पर प्रवर्तन दस्ता और उद्योग नगर थाना पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...