सीकर में आज ग्रामीण सेवा शिविर: 9 पंचायतों में होगा समस्याओं का समाधान
सीकर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आज 31 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और पात्र लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को जिले की निम्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे
- खण्डेला पंचायत समिति: लोहरवाड़ा, दादियारामपुरा
- नेछवा: ढहर का बास
- लक्ष्मणगढ़: बलारा, खेड़ी राडान
- नीमकाथाना: खादरा, कोटड़ा
- धोद: बोसाणा, भढाढर
कई विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, चिकित्सा तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
अधिकारी आमजन से प्राप्त समस्याओं और परिवादों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगे।
पात्र लोगों को योजनाओं का मिलेगा लाभ
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन का प्रयास है कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता मिल सके।






