निकाय चुनाव 2026: गोपाल राम बिरदा बने सीकर के चुनाव पर्यवेक्षक
सीकर, नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सीकर जिले के लिए चुनाव पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। आयोग ने जवाहर कला केंद्र, जयपुर के अतिरिक्त महानिदेशक गोपाल राम बिरदा को सीकर जिले का चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
चुनाव प्रक्रिया पर रखेंगे नजर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए गोपाल राम बिरदा को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में वे जिले में चल रही निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करेंगे।
सीकर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के तहत नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 4 सितंबर को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन, 9 और 11 सितंबर को मतदान तथा 14 सितंबर को मतगणना निर्धारित है।






