सीकर में कनिष्ठ लिपिकों की टंकण गति परीक्षा 25 सितंबर को
सीकर, अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ लिपिकों की सितंबर माह की टंकण गति परीक्षा 25 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर अनिल कुमार ने परीक्षा को लेकर जानकारी दी है।
परीक्षा सुबह 10 बजे से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), जयपुर रोड, सीकर में आयोजित होगी।
24 सितंबर तक मिलेंगे प्रवेश पत्र
परीक्षा में शामिल होने वाले कार्मिक अपना प्रवेश पत्र 24 सितंबर 2026 तक कलेक्ट्रेट सीकर के कमरा नंबर 35 से प्राप्त कर सकते हैं।
कार्मिकों को परीक्षा से संबंधित जानकारी या किसी प्रकार की जानकारी की आवश्यकता होने पर जिला कलेक्टर कार्यालय, सीकर में संचालित कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।
इस नंबर पर मिलेगी जानकारी
परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 01572-251008 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन की ओर से संबंधित कार्मिकों से निर्धारित समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त करने और परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी पहले से हासिल करने को कहा गया है।






