सीएम भजनलाल की सीकर यात्रा आज, कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात

सीकर। मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा की 1 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित फतेहपुर, खाटूश्यामजी और पिपराली यात्रा के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में अलग-अलग कार्यक्रम स्थलों और रूट के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

फतेहपुर में इन अधिकारियों की रहेगी जिम्मेदारी

पंकज गढ़वाल, उपखंड अधिकारी फतेहपुर और कमलदीप पुनिया, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट फतेहपुर को मुख्यमंत्री के फतेहपुर आगमन से प्रस्थान तक पूरे रूट पर उनके साथ रहने की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं भावेश धनवन्त, उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ और मुकेश सिहाग, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट लक्ष्मणगढ़ को फतेहपुर में आमसभा स्थल के संपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनिल चौधरी, नायब तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ को फतेहपुर स्थित हेलीपैड और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किया गया है।

कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम की भी जिम्मेदारी तय

भारती फूलफकर, उपखंड अधिकारी रामगढ़ शेखावाटी और इन्द्रचंद, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट रामगढ़ शेखावाटी को फतेहपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।

खाटूश्यामजी यात्रा के लिए भी अधिकारी तैनात

मुख्यमंत्री की खाटूश्यामजी यात्रा के दौरान अमृता खंडेलवाल, उपखंड अधिकारी दांतारामगढ़ और सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट दांतारामगढ़ को उनके साथ रहने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही ग्राम जालूण्ड स्थित हेलीपैड और रेस्ट हाउस की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

पिपराली के वैदिक आश्रम में भी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी

राहुल कुमार मल्होत्रा, उपखंड अधिकारी धोद और चन्द्रशेखर टांक, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सीकर ग्रामीण को पिपराली स्थित वैदिक आश्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हेलीपैड और सेफ हाउस के लिए अलग अधिकारी

इसी प्रकार सौरव भामु, उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर और रामनिवास बोचल्या, नायब तहसीलदार पलसाना को ग्राम जालूण्ड, दांतारामगढ़ स्थित हेलीपैड और सेफ हाउस की व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किया गया है।

प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान सभी निर्धारित स्थलों पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...