पिपराली में सरपंच-वार्ड पंच आरक्षण की लॉटरी कल, 24 सितंबर को निकलेगा आरक्षण
सीकर, पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत पंचायत समिति पिपराली में आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्राम पंचायत वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी 24 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी।
उपखंड अधिकारी सीकर सुभाष चन्द्र ने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया जिला परिषद सीकर के सभागार में आयोजित होगी।
सुबह 11 बजे सरपंच पदों की लॉटरी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत सरपंच पदों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी सुबह 11 बजे निकाली जाएगी।
इसके बाद दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत वार्ड पंच पदों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी प्रक्रिया
उपखंड अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान, जयपुर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर सीकर आशीष मोदी के निर्देशानुसार आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी।
इस लॉटरी के बाद पिपराली पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी।






