सीकर में उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन, 28 अक्टूबर अंतिम तिथि

सीकर, जिला कलक्टर (रसद) आशीष मोदी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति 29 सितंबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सीकर से प्राप्त किए जा सकेंगे।

100 रुपये के पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट पर मिलेगा फॉर्म

आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर अथवा जिला रसद अधिकारी, सीकर के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करना होगा।

पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र 28 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे तक जिला रसद कार्यालय, सीकर में जमा कराए जा सकेंगे।

समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसी तरह अपूर्ण आवेदन पत्र तथा अन्य स्रोतों से प्राप्त आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विभाग की ओर से बताया गया है कि शहरी क्षेत्र में रिक्तियां वार्ड सीमांकन से पहले के पुराने वार्डों के आधार पर निर्धारित हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश

उचित मूल्य दुकान आवंटन से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देश और विस्तृत जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट food.rajasthan.gov.in और जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सीकर में जाकर नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी देख सकते हैं।

जरूरी तारीखें एक नजर में

  • आवेदन शुरू: 29 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अक्टूबर 2026
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने का समय: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक
  • आवेदन जमा करने की अंतिम समय: 28 अक्टूबर, शाम 4 बजे
  • आवेदन शुल्क: 100 रुपये का भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट
  • कार्यालय: जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सीकर
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...