सीकर में 14 नगर निकायों की मतगणना शुरू, 86 टेबलों पर वोटों की गिनती
सीकर। जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 14 नगर निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी के अनुसार जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर कुल 86 मतगणना टेबलें लगाई गई हैं।
अलग-अलग नगर निकायों के लिए निर्धारित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर अब चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।
रामगढ़ से सीकर तक यहां हो रही मतगणना
रामगढ़ शेखावाटी की मतगणना सेठ आर.एन. रूईया पीजी कॉलेज के सेंट्रल हॉल में 5 टेबलों पर हो रही है।
फतेहपुर की मतगणना मोदीसन राजकीय महाविद्यालय के कक्ष संख्या 11 में 8 टेबलों पर जारी है।
लक्ष्मणगढ़ की मतगणना राजकीय महाविद्यालय के कक्ष संख्या 117 में 7 टेबलों पर हो रही है।
सीकर नगर परिषद की मतगणना श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय के उत्तरी विंग स्थित कक्ष संख्या 109 में 12 टेबलों पर की जा रही है।
धोद, लोसल, दांता और खाटूश्यामजी
धोद की मतगणना महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लोसल रोड के कक्ष संख्या 22 में 5 टेबलों पर हो रही है।
लोसल की मतगणना श्री डेडराज खेतान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 1 में 6 टेबलों पर जारी है।
दांता की मतगणना पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 3 में 5 टेबलों पर हो रही है।
खाटूश्यामजी की मतगणना राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के कक्ष संख्या 1 में 5 टेबलों पर की जा रही है।
पलसाना से अजीतगढ़ तक मतगणना जारी
पलसाना की मतगणना शहीद सीताराम कन्हैयालाल ताम्बी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कलाम मीटिंग हॉल में 5 टेबलों पर हो रही है।
खण्डेला की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्ष संख्या 32 में 5 टेबलों पर जारी है।
रींगस की मतगणना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रथम तल स्थित कक्ष संख्या 13 में 6 टेबलों पर हो रही है।
नीमकाथाना की मतगणना कमला मोदी महिला महाविद्यालय के कक्ष संख्या 24 में 7 टेबलों पर की जा रही है।
श्रीमाधोपुर की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय के कक्ष संख्या 09 में 5 टेबलों पर हो रही है।
अजीतगढ़ की मतगणना राजकीय कन्या महाविद्यालय के कक्ष संख्या 08 में 5 टेबलों पर जारी है।
86 टेबलों पर वोटों की गिनती
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सीकर जिले के सभी 14 नगर निकायों में कुल 86 मतगणना टेबलें लगाई गई हैं। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होने के बाद अब राउंडवार वोटों की गिनती की जा रही है।
मतगणना के दौरान अलग-अलग निकायों के वार्डों के परिणाम सामने आने के साथ किस प्रत्याशी के सिर जीत का ताज सजेगा और किसे हार का सामना करना पड़ेगा, इसकी तस्वीर भी साफ होती जाएगी।






