सीकर के युवाओं को नेतृत्व दिखाने का मौका, विकसित भारत डायलॉग-2027

सीकर, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग, नई दिल्ली की ओर से ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और नए विचारों को प्रदर्शित कर सकेंगे।

राजस्थान स्वर्ण पश्चिम क्षेत्र में शामिल

आयोजन के तहत राजस्थान को स्वर्ण पश्चिम क्षेत्र में शामिल किया गया है। इस क्षेत्र में गुजरात, राजस्थान तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक की थीम ‘विनिर्माण, उद्यमिता और हरित विकास’ रखी गई है।

क्विज से शुरू होगा चयन का पहला चरण

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में विकसित भारत क्विज का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज 17 अगस्त से 16 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर आयोजित होगी।

इसके बाद द्वितीय चरण में विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता होगी। यह चरण 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक माय भारत पोर्टल पर आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

जिला स्तर पर टॉप-50 प्रतिभागियों का चयन

तृतीय चरण में जिला स्तर पर पीपीटी राउंड आयोजित होगा। इसमें द्वितीय चरण के निबंधों में से जिले के टॉप 50 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

यह चरण 10 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। इसके बाद प्रत्येक जिले से शीर्ष दो प्रस्तुतकर्ताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

राज्य स्तर पर होगी विकसित भारत चैंपियनशिप

चयन प्रक्रिया के चतुर्थ चरण में राज्य स्तरीय विकसित भारत चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें चयनित प्रतिभागी 17 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक व्यक्तिगत प्रस्तुति देंगे।

इसके बाद पंचम चरण में चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

जनवरी 2027 में नई दिल्ली में राष्ट्रीय आयोजन

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागी विकसित भारत चैंपियनशिप में सहभागिता करेंगे।

युवाओं से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने सीकर जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

उन्होंने युवाओं से विनिर्माण, उद्यमिता और हरित विकास के क्षेत्र में अपने विचार, प्रतिभा और नवाचार प्रस्तुत करने की अपील की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...