सीकर से 335 युवा होंगे यूथ फर्स्ट मैराथन में शामिल

युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 20 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में “Youth First Marathon (Mental Wellbeing of Youth)” का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान से करीब 5,000 माय भारत युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जानी है। इसके तहत सीकर जिले से लगभग 335 युवाओं का पंजीयन कराया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी को बनाया नोडल अधिकारी

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के तहत सीकर जिले के लिए प्रकाश राम, जिला खेल अधिकारी, सीकर को नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जिले से निर्धारित संख्या में युवाओं का समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित करें।

युवाओं के आवागमन की भी होगी व्यवस्था

नोडल अधिकारी को कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं के आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने तथा प्रतिभागियों से संबंधित वांछित सूचना भी निर्धारित समय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

20 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले इस आयोजन के जरिए युवाओं के Mental Wellbeing यानी मानसिक कल्याण से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...