सीकर में आज नगर निकाय अध्यक्ष पद के लिए मतदान, दोपहर 2 बजे तक वोटिंग

सीकर, नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए आज 21 सितंबर 2026 को निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।

कल होगा उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन

उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन 22 सितंबर 2026 को होगा। इसके लिए बैठक सुबह 10 बजे होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण सुबह 11 बजे तक किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम समय सीमा दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

जरूरत पड़ने पर 2:30 से 5 बजे तक मतदान

यदि उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान आवश्यक हुआ तो दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।

इस तरह आज अध्यक्ष पद के निर्वाचन और कल उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के साथ सीकर के नगरीय निकायों में नई बोर्ड व्यवस्था की निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...