श्री कल्याण स्कूल सीकर के पांच विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल में चयन

सीकर, श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर के पांच विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

विद्यालय की व्याख्याता (शा.शि.) मीरा खर्रा ने बताया कि 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन, सवाई माधोपुर में किया जाएगा।

17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में तीन विद्यार्थी चयनित

17 वर्ष आयु वर्ग में कक्षा 9 के छात्र जरान हुसैन, पुत्र रिजवान हुसैन, का चयन हुआ है।

वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में कक्षा 12 के विद्यार्थी भागीरथ सिंह, पुत्र आशु सिंह, और अमित शर्मा, पुत्र श्याम लाल शर्मा, चयनित हुए हैं।

तीनों विद्यार्थी सवाई माधोपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

14 वर्ष आयु वर्ग में दो विद्यार्थियों का चयन

बास्केटबॉल कोच राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भी 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ल्यालीखेड़ा, अजमेर में आयोजित होगी।

इस प्रतियोगिता के लिए कक्षा 9 के छात्र प्रियांशु, पुत्र धर्मेंद्र सिंह, और सक्षम, पुत्र सुल्तान, का चयन हुआ है।

विद्यालय स्टाफ ने दी बधाई

विद्यार्थियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार जांगिड़ एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...