सीकर में आज रोजगार उत्सव, नवनियुक्त कार्मिकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

सीकर में आज 16 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव का आयोजन संभावित है। जिला परिषद सभागार में होने वाले कार्यक्रम के साथ राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव अलवर में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

जिला परिषद सभागार में होगा कार्यक्रम

अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार मीणा ने बताया कि राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय रोजगार उत्सव 16 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित किया जाना संभावित है। सीकर में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में होगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम अलवर में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नवनियुक्त कार्मिकों को समारोहपूर्वक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

राकेश कुमार मीणा बनाए गए नोडल अधिकारी

कार्यक्रम के सफल आयोजन और आवश्यक समन्वय के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार मीणा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, सीकर की सहायक निदेशक इन्दिरा शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों के स्तर पर कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आवश्यक समन्वय किया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...