आज अंतिम मौका: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन 6 अगस्त तक करें अग्रेषित

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत लंबित ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदनों को 6 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय को अग्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

उप निदेशक प्रियंका पारीक ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर बड़ी संख्या में आवेदन अभी भी विद्यार्थियों तथा शिक्षण संस्थानों के स्तर पर लंबित प्रदर्शित हो रहे हैं।

इन योजनाओं के आवेदन हैं लंबित

विभाग के अनुसार निम्न योजनाओं से संबंधित आवेदन अभी लंबित हैं—

  • अनुसूचित जाति (SC) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
  • अनुसूचित जनजाति (ST) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
  • आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) छात्रवृत्ति
  • मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना

आज ही पूरी करें आवश्यक प्रक्रिया

विभाग ने विद्यार्थियों एवं संबंधित शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर 6 अगस्त 2026 तक आवेदन जिला कार्यालय को अग्रेषित करना सुनिश्चित करें। इससे विभाग नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कर छात्रवृत्ति प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण कर सकेगा।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...