ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी खातेदारी समस्या का समाधान, 9 खातेदारों को मिली राहत

सीकर लक्ष्मणगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत जसरासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान राजस्व विभाग ने संयुक्त खातेदारी से जुड़ी एक लंबे समय से लंबित समस्या का मौके पर ही समाधान कर दिया। शिविर में 9 खातेदारों के आपसी सहमति से खाता विभाजन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और फसल बीमा का लाभ लेने में सुविधा मिलेगी।

उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीना ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासनिक सेवाओं को गांव स्तर तक पहुंचाना है।

संयुक्त खातेदारी बन रही थी परेशानी का कारण

शिविर में उम्मेदकुंवर, धर्मेन्द्र सिंह, रणवीर सिंह, पृथ्वी सिंह सहित कुल 9 खातेदारों ने ग्राम जसरासर के खाता संख्या 69 के अंतर्गत विभिन्न खसरा नंबरों की 6.64 हेक्टेयर भूमि के आपसी सहमति से विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

आवेदकों ने बताया कि संयुक्त खातेदारी के कारण जमाबंदी में अलग-अलग नाम दर्ज नहीं हो पा रहे थे, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

फसल बीमा में भी हो रही थी परेशानी

आवेदकों ने बताया कि शामलाती खातेदारी होने के कारण फसल बीमा योजना में भी दिक्कत आ रही थी। कई बार एक व्यक्ति खेती करता था, लेकिन मुआवजा अन्य खातेदारों के नाम पर दर्ज होने से वास्तविक काश्तकार को नुकसान उठाना पड़ता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिविर प्रभारी ने भू-अभिलेख निरीक्षक और संबंधित पटवारी को मौके पर निरीक्षण कर सहमति विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

शिविर में ही तैयार हुआ विभाजन प्रस्ताव

आवश्यक जांच और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शिविर स्थल पर ही सहमति विभाजन प्रस्ताव तैयार किया गया। प्रक्रिया पूरी होने पर सभी लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और प्रशासन का आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि ग्रामीण सेवा शिविर नहीं लगता तो इस प्रक्रिया में काफी समय लगता और उन्हें कई कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते।

Live Updates
08:49 (IST) 01 Jul 2026
Sikar News : सीकर में रोजगार उत्सव: 2,500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, PM मोदी का होगा वर्चुअल संबोधन

4 जुलाई को सीकर जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बालोतरा कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण होगा और करीब ढाई हजार नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

08:43 (IST) 01 Jul 2026
Sikar News : सीकर में प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत का निरीक्षण, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत ने सीकर के विभिन्न राजस्व कार्यालयों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड संधारण, लंबित पत्रावलियों के निस्तारण और तहसील स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...