शहरी सेवा शिविर में पट्टा और नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निस्तारण

सीकर, राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर विकास न्यास (यूआईटी) सीकर द्वारा आमजन के लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न श्रेणियों के आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कई मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई।

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।

पट्टा प्रकरणों में मिली स्वीकृति

यूआईटी सचिव के अनुसार कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत पट्टा जारी करने से संबंधित 27 आवेदन प्राप्त हुए।

इनमें से जांच एवं प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 8 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। इन स्वीकृतियों से यूआईटी को 0.93 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।

उप-विभाजन और पुनर्गठन के मामले भी स्वीकृत

शिविर के दौरान भूखंडों के उप-विभाजन एवं पुनर्गठन से जुड़े दो प्रकरण भी प्राप्त हुए।

नियमों के अनुरूप जांच के बाद दोनों प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

नाम हस्तांतरण का भी हुआ समाधान

शहरी सेवा शिविर में नाम हस्तांतरण (नामांतरण) से संबंधित एक आवेदन प्राप्त हुआ था।

यूआईटी अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण का भी निस्तारण कर स्वीकृति जारी कर दी।

आमजन को मिल रही समयबद्ध सेवाएं

यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़ ने कहा कि नगर विकास न्यास का उद्देश्य आमजन को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ राजस्व संग्रहण की प्रक्रिया भी लगातार जारी है, जिससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना अनावश्यक देरी के मिल सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...