खाटूधाम पहुंचीं पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव, विकास कार्यों और मेला तैयारियों का लिया जायजा

सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में बुधवार को पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव शुचि त्यागी ने दो दिवसीय मासिक मेले की तैयारियों और स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी ने प्रमुख सचिव को विकास कार्यों एवं मेला व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

स्वदेश दर्शन 2.0 के कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने मास्टर प्लान, रिंग रोड और रींगस रोड पर अधूरे पैदल मार्ग सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही आगामी चरण में किए जाने वाले विकास कार्यों की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

प्रमुख सचिव शुचि त्यागी ने कहा कि खाटूश्यामजी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।

सुरक्षा और मेला व्यवस्थाओं की भी समीक्षा

जिला कलक्टर आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने प्रमुख सचिव को मासिक मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के बाद प्रमुख सचिव ने श्री खाटूश्यामजी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से उनका श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...