मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट: सीकर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, कानून व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम

सीकर मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) भावना शर्मा ने आदेश जारी कर 25 जून को कत्ल की रात तथा 26 जून को मोहर्रम (ताजिया) के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

प्रशासन के अनुसार ताजिया जुलूसों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को उनके-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विशेष निगरानी

आदेश के अनुसार चार्ज उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुशील कुमार सैनी को सुभाष चौक, नानी गेट, सालासर स्टैंड, हुसैनगंज सहित पूरे सीकर उपखंड क्षेत्र का समग्र प्रभारी बनाया गया है।

वहीं भीमसेन सैनी को बिसायतीयान, कुरेशियान, जाट बाजार, धोबियान, दराबका, बावड़ी गेट, रिंगसियान, मिरासी मोहल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रामनिवास सिंह और जगदीश प्रसाद गोड को भी अलग-अलग संवेदनशील क्षेत्रों में नियुक्त किया गया है।

सभी उपखंडों में अधिकारियों की तैनाती

जिले के धोद, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, नीमकाथाना, लक्ष्मणगढ़, नेछवा, श्रीमाधोपुर, रींगस, खंडेला, दांतारामगढ़ और लोसल थाना क्षेत्र में भी संबंधित उपखंड अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...