किसान को मिला स्प्रिंकलर योजना का अनुदान
सीकर। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ आसान और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराने का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में सिगडोला बड़ा निवासी किसान रहीश कुमार को कृषि विभाग की फवारा (स्प्रिंकलर) सिंचाई योजना के तहत प्रशासनिक स्वीकृति और 23 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया।
किसान रहीश कुमार ने बताया कि उनके नलकूप पर पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से खेती प्रभावित हो रही थी। उन्होंने अपनी समस्या कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक के सामने रखी, जिसके बाद उन्हें योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह दी गई।
आवेदन के बाद मिली स्वीकृति
ऑनलाइन आवेदन के बाद विभाग ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया और आवेदन स्वीकृत कर दिया। ग्रामीण सेवा शिविर में उन्हें योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के साथ 23 हजार रुपये का अनुदान भी मंजूर किया गया।
आधुनिक सिंचाई से बढ़ेगा उत्पादन
रहीश कुमार ने बताया कि अनुदान मिलने से अब वह अपने खेत में आधुनिक स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली स्थापित कर सकेंगे। इससे पानी की बचत होगी, खेती की लागत कम होगी और फसल उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
कृषि विभाग का कहना है कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से किसानों तक विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है।
स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा 27 जून 2026 शनिवार को सीकर आएंगे।






