सीकर में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने किया डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

सीकर जिले के पुरोहित का बास में रविवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद, विधायक, पूर्व सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रतिमा के अनावरण के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा ने कहा कि समाज का निर्माण समता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय के मूल सिद्धांतों पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।

“जिस समाज के हाथ में किताब आती है, उसकी बेड़ियां टूट जाती हैं”

उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “जिस समाज के हाथ में किताब आ जाती है, उसकी बेड़ियां अपने आप कट जाती हैं।” उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा समाज को प्रेरणा देगी, जबकि पुस्तकालय युवाओं को शिक्षा और सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने सीकर को वीरों और शहीदों की धरती बताते हुए कहा कि इस जिले ने देश को सैनिक, शिक्षक, वैज्ञानिक और उद्योगपति जैसे अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिए हैं।

बाबा साहेब का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

प्रेमचंद बेरवा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उनके विचारों को अपनाकर ही समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला एक जीवंत प्रतीक है।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, सांगलिया धूनी पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, डीटीओ ताराचंद बंजारा, राजेश रोलन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...