सीकर के नए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने संभाला कार्यभार, जनहित को बताया पहली प्राथमिकता

सीकर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने सीकर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आमजन को राहत पहुंचाने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन पर रहेगा फोकस

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मीणा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करे और शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।

पहले निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

डॉ. राकेश कुमार मीणा इससे पहले परियोजना निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी, पीसीपीएनडीटी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई), निदेशालय चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं, जयपुर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अधिकारियों ने किया स्वागत

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, डीआईजी स्टाम्प नीरज मीणा तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Live Updates
Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...