सीकर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए EVM स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थलों का निर्धारण कर दिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर आशीष मोदी ने राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार प्रथम EVM रेंडमाइजेशन के बाद यह आदेश जारी किया।
इसके तहत मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण, मतदान दलों की रवानगी, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थलों को अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
संबंधित निकायों के स्ट्रॉन्ग रूम में रहेंगी EVM
प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद संबंधित नगरीय निकायों की EVM मशीनें जिला मुख्यालय से संबंधित निकायों के स्ट्रॉन्ग रूम में अलग-अलग सुरक्षित रखी जाएंगी।
EVM की तैयारियों से जुड़े आवश्यक कार्य संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा जिला मुख्यालय स्तर पर किए जाएंगे।
सीकर नगर परिषद में यह रहेगी व्यवस्था
सीकर नगर परिषद के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण और रवानगी स्थल श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर निर्धारित किया गया है।
- स्ट्रॉन्ग रूम: उत्तरी विंग, कक्ष संख्या-108
- मतगणना स्थल: कक्ष संख्या-109
रामगढ़ शेखावाटी
सेठ आर.एन. रूंगटा पीजी कॉलेज में मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-11
- मतगणना: सेंट्रल हॉल
फतेहपुर
मोदीसन राजकीय महाविद्यालय में मतदान दलों का प्रशिक्षण और रवानगी होगी।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-12
- मतगणना: कक्ष संख्या-11
लक्ष्मणगढ़
राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ के खेल मैदान में प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-118
- मतगणना: कक्ष संख्या-117
धोद
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, लोसल-धोद रोड को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-21
- मतगणना: कक्ष संख्या-22
लोसल
श्री जेडेराज खेतान विद्यालय राउमावि, लोसल में प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-2
- मतगणना: कक्ष संख्या-1
दांता
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-2
- मतगणना: कक्ष संख्या-3
खाटूश्यामजी
राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय को प्रशिक्षण स्थल बनाया गया है।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-2
- मतगणना: कक्ष संख्या-1
पलसाना
शहीद सीताराम कन्हैयालाल तांबी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-29
- मतगणना: कलाम मीटिंग हॉल
खंडेला
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दलों का प्रशिक्षण और रवानगी होगी।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-33
- मतगणना: कक्ष संख्या-32
रींगस
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-14
- मतगणना: कक्ष संख्या-13
नीमकाथाना
कमला मोदी महिला महाविद्यालय में मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-23
- मतगणना: कक्ष संख्या-24
श्रीमाधोपुर
राजकीय कन्या महाविद्यालय को प्रशिक्षण एवं चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित किया गया है।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-8
- मतगणना: कक्ष संख्या-9
अजीतगढ़
राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा।
- स्ट्रॉन्ग रूम: कक्ष संख्या-9
- मतगणना: कक्ष संख्या-8
चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर जोर
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्थलों का निर्धारण किए जाने के बाद अब संबंधित अधिकारियों के स्तर पर EVM की सुरक्षा, मतदान दलों के प्रशिक्षण और रवानगी तथा मतगणना की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जाएगा।
प्रशासन का फोकस चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर है।






