सीकर। आगामी नगर निकाय चुनाव से पहले सीकर जिले के सभी 14 नगर निकायों में चेयरमैन पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली जा चुकी है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब निकायवार चुनावी समीकरण बदल गए हैं। जिले के सात निकायों में चेयरमैन पद किसी आरक्षित वर्ग के लिए तय नहीं किया गया है, जबकि अन्य निकायों में महिला, ओबीसी और एससी वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित हुआ है।

7 निकायों में चेयरमैन पद अनारक्षित

लॉटरी के अनुसार फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़, लोसल, खंडेला, रींगस और नीमकाथाना में चेयरमैन पद अनारक्षित रहेगा। इन निकायों में किसी विशेष आरक्षित वर्ग के लिए पद निर्धारित नहीं किया गया है।

सीकर और खाटूश्यामजी में महिला चेयरमैन

सीकर नगर परिषद में चेयरमैन पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं खाटूश्यामजी नगर पालिका में चेयरमैन पद ओबीसी महिला के लिए निर्धारित हुआ है। यानी दोनों निकायों में इस बार महिला चेयरमैन चुनी जाएंगी।

नई नगर पालिकाओं में भी आरक्षण तय

जिले में नई स्वीकृत नगर पालिकाओं में पहली बार चेयरमैन पद का आरक्षण तय हुआ है। अजीतगढ़, पलसाना और दांता में चेयरमैन पद ओबीसी वर्ग के लिए रखा गया है। वहीं धोद में चेयरमैन पद एससी आरक्षित रहेगा।

अन्य निकायों की स्थिति

नगर निकायपिछली बार आरक्षणइस बार आरक्षण
सीकरअनारक्षितअनारक्षित महिला
फतेहपुरओबीसीअनारक्षित
रामगढ़ शेखावाटीअनारक्षितअनारक्षित
लक्ष्मणगढ़अनारक्षितअनारक्षित
लोसलअनारक्षित महिलाअनारक्षित
खाटूश्यामजीएससी महिलाओबीसी महिला
खंडेलाअनारक्षितअनारक्षित
रींगसओबीसीअनारक्षित
नीमकाथानाअनारक्षित महिलाअनारक्षित
श्रीमाधोपुरअनारक्षितओबीसी
धोदनई स्वीकृतिएससी
दांतानई स्वीकृतिओबीसी
पलसानानई स्वीकृतिओबीसी
अजीतगढ़नई स्वीकृतिओबीसी

आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के बाद अब राजनीतिक दलों और संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है। खासतौर पर सीकर और खाटूश्यामजी में महिला दावेदारों तथा नई नगर पालिकाओं में ओबीसी वर्ग के संभावित उम्मीदवारों को लेकर स्थानीय राजनीति में चर्चा तेज होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...