सीकर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की ओर से 1 जुलाई 2026 को सीकर जिले की अजीतगढ़ पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत हथोरा में ऑनलाइन विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि विशेष जनसुनवाई दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

ऑनलाइन माध्यम से सुनी जाएंगी समस्याएं

सीईओ राजपाल यादव ने बताया कि जनसुनवाई ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याएं एवं जनहित से जुड़े मुद्दे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जनसुनवाई के सफल संचालन और प्राप्त परिवादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...