सीकर, जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि पंचायत आम चुनाव 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सीकर में होगी।
आचार संहिता के दिशा-निर्देशों की दी जाएगी जानकारी
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता की पालना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
