सीकर, पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर चुनाव संबंधी कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी अधिकारी तथा प्रभारी कर्मचारियों की नियुक्ति की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी चुनावी कार्य समय पर पूरे कराने की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी अधिकारियों की होगी। निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्यों के समन्वय के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सीकर को प्रभारी बनाया गया है।

इन प्रकोष्ठों में अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार विभिन्न चुनावी व्यवस्थाओं के लिए निम्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है—

  • निर्वाचन शाखा प्रकोष्ठ: उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन, सीकर
  • कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ: अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर, सीकर
  • यात्रा भत्ता भुगतान प्रकोष्ठ: लेखाधिकारी, कलेक्ट्रेट सीकर
  • निर्वाचन व्यय, अनुवीक्षण एवं व्यय लेखा प्रकोष्ठ: अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर
  • क्रय कमेटी प्रकोष्ठ: उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सीकर
  • मतदान केंद्र प्रकोष्ठ: सहायक कलेक्टर द्वितीय, सीकर
  • मतदान दल एवं मतगणना दल गठन प्रकोष्ठ: उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर, सीकर
  • परिचय पत्र प्रकोष्ठ: संयुक्त निदेशक, एसआईपीएफ, सीकर
  • स्वीप प्रकोष्ठ: मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सीकर
  • यातायात व्यवस्था प्रकोष्ठ: प्रभारी अधिकारी, पूल, जिला कलेक्ट्रेट
  • पीओएल प्रकोष्ठ: कोषाधिकारी, कोष कार्यालय सीकर
  • ईवीएम प्रकोष्ठ: उप महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, सीकर
  • जिला निर्वाचन स्टोर प्रकोष्ठ: जिला रसद अधिकारी, सीकर
  • आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ: राजस्व अपीलीय अधिकारी सह भू-प्रबंध अधिकारी, सीकर
  • प्रशिक्षण प्रकोष्ठ: मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सीकर
  • सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ: सचिव, नगर विकास न्यास, सीकर
  • चुनाव पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ: रजिस्ट्रार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर
  • डाक मतपत्र प्रकोष्ठ: मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सीकर
  • आईटी प्रकोष्ठ: संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, सीकर
  • निर्वाचन मार्गदर्शिका एवं प्लान प्रकोष्ठ: मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, सीकर
  • रूट चार्ट, चेक पोस्ट एवं सेक्टर/एरिया प्रकोष्ठ: भू-अभिलेख एवं संबंधित उपखंड अधिकारी, सीकर
  • अल्पाहार एवं रसद व्यवस्था प्रकोष्ठ: जिला रसद अधिकारी, सीकर
  • मतपत्र प्रकोष्ठ: कोषाधिकारी, सीकर
  • निर्वाचन लेखा प्रकोष्ठ: लेखाधिकारी, कलेक्ट्रेट सीकर
  • नियंत्रण कक्ष प्रकोष्ठ: संयुक्त निदेशक, एसआईपीएफ, सीकर
  • सांख्यिकी सूचना प्रकोष्ठ: उप निदेशक, सांख्यिकी विभाग, सीकर
  • मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ: राजस्व अपीलीय प्राधिकारी सह भू-प्रबंध अधिकारी, सीकर
  • अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी: सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, सीकर
  • वीडियोग्राफी प्रकोष्ठ: भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर सुधार न्यास, सीकर
  • दिव्यांग मतदाता सुविधा प्रकोष्ठ: सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सीकर

रिकॉर्ड और निर्वाचन सामग्री की भी व्यवस्था

सील्ड एवं अनसील्ड रिकॉर्ड प्राप्ति प्रकोष्ठ के लिए जिला परिषद चुनाव में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) तथा पंचायत समिति चुनाव के लिए संबंधित स्तर पर व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।

प्रशासन की ओर से सभी नियुक्त अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने प्रकोष्ठ से जुड़े निर्वाचन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...