जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देश पर शुक्रवार को सीकर के पिपराली सर्किल के पास झुंझुनूं बस स्टैंड की ओर जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई की गई। अभियान नगर परिषद सीकर, आरएसआरडीसी (RSRDC) झुंझुनूं यूनिट तथा यातायात पुलिस के सहयोग से चलाया गया।

सड़क को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

नगर परिषद के अतिक्रमण प्रभारी प्रमोद सोनी एवं आरएसआरडीसी झुंझुनूं यूनिट की परियोजना निदेशक ज्योति महरिया के नेतृत्व में सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान राजमार्ग को अवरोधमुक्त कर यातायात के लिए सुगम बनाया गया।

यातायात और सड़क सुरक्षा को मिलेगा लाभ

प्रशासन के अनुसार इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात का संचालन अधिक सुचारु होगा तथा आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

नगर परिषद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि और सड़कों पर किए गए अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें।

संयुक्त टीम रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान आरएसआरडीसी झुंझुनूं यूनिट की परियोजना निदेशक ज्योति महरिया, राजस्व अधिकारी प्रमोद सोनी, यातायात प्रभारी मनोज कुमार, परियोजना अधिकारी मनीष कुमार, सतीश कुमार, नगर परिषद के प्रवर्तन दस्ता प्रभारी सूबेदार राकेश कुमार, नगर परिषद का प्रवर्तन दस्ता तथा यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...