सीकर, एवीवीएनएल सीकर के एईएन, सीएसडी-II महेन्द्र कुमार महिचा ने बताया कि 33/11 केवी गांधी नगर जीएसएस से चलने वाले 11 केवी कंवरपुरा रोड फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
मेंटेनेंस कार्य के कारण 28 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित
विद्युत आपूर्ति बंद रहने के कारण कंवरपुरा रोड, कंवरपुरा चौराहा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एवीवीएनएल की ओर से उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है।






