सीकर, आगामी दीपावली पर्व के दौरान शहर में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।

इसके तहत 11 केवी एवं 33 केवी विद्युत लाइनों, 33/11 केवी सब-स्टेशनों और 11/0.4 केवी सब-स्टेशनों का रखरखाव किया जाएगा।

5 अक्टूबर को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

रखरखाव कार्य के चलते 5 अक्टूबर को कॉलोनी फीडर से जुड़े कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इनमें छोटू की कोठी, बुच्यानी, खटिकों का मोहल्ला और होलीखेड़ा क्षेत्र शामिल हैं।

इन इलाकों में सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग ने दीपावली के दौरान बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक रखरखाव कार्य निर्धारित किया है।

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...