सीकर, दीपावली पर्व के दौरान शहर में सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने की तैयारी की है।
इसके तहत 11 केवी और 33 केवी विद्युत लाइनों, 33/11 केवी सब-स्टेशनों तथा 11/0.4 केवी सब-स्टेशनों का रखरखाव किया जाएगा।
6 अक्टूबर को इन इलाकों में बिजली कटौती
विभाग के अनुसार 33/11 केवी कॉलोनी जीएसएस के रखरखाव कार्य के चलते कॉलोनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी।
भैरूपुरा और आसपास की ढाणियों में 6 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
दीपावली से पहले किया जा रहा रखरखाव
विद्युत विभाग का उद्देश्य दीपावली के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पहले से लाइन और विद्युत सब-स्टेशनों का रखरखाव करना है।
विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से पूरा करने की अपील की है।
