सीकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर भावना शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुपस्थित रहने पर नगर परिषद आयुक्त को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जयपुर रोड पर जलभराव और ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के निर्देश

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नगर परिषद एवं नगर विकास न्यास को जयपुर रोड पर सर्किट हाउस के पास बरसाती पानी भरने की समस्या का समाधान करने और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी को ब्लैक स्पॉट पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

रामूका बास सर्किल पर गलत साइड वाहन रोकने के निर्देश

रामूका बास सर्किल पर शाम के समय गलत साइड से निकलने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, विद्युत विभाग को धोद चौराहे पर सड़क सुरक्षा में बाधक विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर हटाने के निर्देश दिए गए।

बाल वाहिनी चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग के समन्वय से बाल वाहिनी चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना शर्मा ने तकनीकी प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद रीको मोड़ स्थित फ्लाईओवर को सीमारला मोड़ पर स्थानांतरित करने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

हाईवे से 34 अतिक्रमण हटाने के निर्देश

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 34 अतिक्रमणों को चिह्नित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीएम राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।

समिति सदस्य महावीर पुरोहित ने शहर के पार्कोटे की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के संबंध में सुझाव दिए।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, सीडीईओ किरण, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी रामावतार कुमावत, अधिशाषी अभियंता विद्युत संजीव पारीक, यातायात निरीक्षक मनोज भाटीवाड़ और समिति सदस्य मदन लाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...