राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत 29 जून को सीकर जिले की 13 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे और प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करेंगे।

इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

29 जून को निम्न ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे

  • पिपराली: बाजौर
  • दांतारामगढ़: बानूडा, रेटा, चिडासरा
  • धोद: बिंज्यासी, भैरूपुरा
  • खण्डेला: बरसिंहपुरा, निमेडा, लापुंवा
  • लक्ष्मणगढ़: आगरी, दलपतपुरा
  • फतेहपुर: कारंगा बड़ा
  • श्रीमाधोपुर: कल्याणपुरा थोई

एक ही स्थान पर मिलेंगी कई सरकारी सेवाएं

शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ, आवश्यक प्रमाण-पत्र, स्वीकृतियां और अन्य प्रशासनिक सेवाएं मौके पर प्रदान की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे संबंधित दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...