सीकर, ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति, शिवसिंहपुरा, सीकर की ओर से संचालित शिक्षण संस्थाओं की छात्राओं को डिजिटल तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान के सिल्वर जुबली हॉल में विशेष व्याख्यानमाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम प्रकाश फाउंडेशन, सीकर के सहयोग से संस्थान के पूर्व सचिव स्वर्गीय ओमप्रकाश चलका की स्मृति में आयोजित विशेष कार्यक्रम के तहत हुआ।

डिजिटल युग में महिला शिक्षा पर जोर

कार्यक्रम का शुभारंभ MNIT जयपुर के कम्प्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग की प्रो. नीता नैन, समिति अध्यक्ष झाबरमल, सचिव बीरबल सिंह ढाका, प्रकाश फाउंडेशन के सचिव शिवनाथ सिंह चलका सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रो. नीता नैन ने ‘डिजिटल युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की चुनौतियां एवं अवसर’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने डिजिटल युग में महिला शिक्षा को प्राथमिकता देने और छात्राओं के माध्यम से समाज को सही दिशा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

AI और डिजिटल तकनीक के मॉडल समझाए

डॉ. आशुतोष ने ‘डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर PPT के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न तकनीकी मॉडल की कार्यप्रणाली समझाई।

इस दौरान प्लेयर मोशन इरिगेशन, फ्लेक्सिबल नीडल इन्सर्शन, सीजर डिटेक्शन, ड्रोन बेस्ड MRI, जेब्रा फिस मूवमेंट ट्रेकिंग, BCI व्हील चेयर, अपर-लोवर लिम्ब प्रोस्थेसिस और डायबेटिक रेटिनो पेथी से जुड़े मॉडल और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

मेधावी छात्राओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान प्रकाश फाउंडेशन के सदस्यों ने ग्रामीण महिला बालिका विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली तथा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सोहनलाल फगेड़िया, रामावतार और मैस प्रभारी पिंकी जाट को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

संस्थान को भामाशाहों ने दी सहयोग राशि

कार्यक्रम के दौरान भूपेन्द्र सिंह ने ₹51 हजार और कर्नल राजेश भूकर ने ₹25 हजार की राशि संस्थान को भेंट की।

वहीं श्री रामेश्वर सिंह शिवरान ने शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से जाट बोर्डिंग हाउस के अध्यक्ष गणेश बेरवाल को संस्थान अध्यक्ष झाबरमल की मौजूदगी में ₹1 लाख का सहयोग प्रदान किया। गणेश बेरवाल को ग्रामीण संस्थान के प्रमुख सहयोगकर्ताओं में बताया गया।

बड़ी संख्या में अतिथि और पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रो. शिवनाथ सिंह भड़िया, दयाराम महरिया, हरफूल सिंह खीचड़, देवेंद्र ख्यालिया, सेवानिवृत्त उपवन संरक्षक हरलाल सिंह मील, शिवदयाल लालासी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी रेखाराम खीचड़, पूर्व प्राचार्य केसर सिंह और सुल्तान राम जाखड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा तीनों संस्थानों के प्राचार्य, संकाय सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आभार के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान समिति के अध्यक्ष झाबरमल ने सभी अतिथियों और स्वर्गीय ओमप्रकाश चलका की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रकाश फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार जताया।

मंच संचालन विनीत डोटासरा और सुभाष महला ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...