सीकर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर, नीमच की ओर से भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

भर्ती शिविर 21 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सत्यम प्राइवेट आईटीआई, गणेश धाम के पास, पलसाना रोड, खंडेला में आयोजित होंगे।

किसी भी तहसील के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं।

किस दिन किस तहसील के युवाओं की भर्ती?

तारीखसंबंधित क्षेत्र
22 अगस्तफतेहपुर और रामगढ़ शेखावाटी
24 अगस्तदांतारामगढ़ और पलसाना
25 अगस्तश्रीमाधोपुर और अजीतगढ़
26 अगस्तखंडेला और धोद
27 अगस्तनीमकाथाना और पाटन
31 अगस्तसीकर और लक्ष्मणगढ़
1 सितंबरजिले की सभी तहसीलें

सुरक्षा जवान के लिए ये योग्यता जरूरी

सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष रखी गई है।

अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 से 170 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 90 किलोग्राम के बीच होना चाहिए।

साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

भर्ती शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका सहित सभी शैक्षणिक और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्रों की प्रतियां, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा।

इसके अलावा 350 रुपये ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

चयन के बाद एक माह की ट्रेनिंग

चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।

इसके बाद जयपुर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, नाथद्वारा, राजसमंद, डबोक एयरपोर्ट सहित विभिन्न स्थानों और संस्थानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को जेसीबी, ताज होटल ग्रुप, हिंदुस्तान जिंक, मेट्रो, एयरपोर्ट, अस्पताल, धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक धरोहरों सहित निजी क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं में नियुक्ति का अवसर मिल सकता है।

18 से 32 हजार रुपये तक वेतन

भर्ती कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा जवान को करीब 18 हजार से 28 हजार रुपये तथा सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 हजार से 32 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल सुविधा, वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति, आवास और मेस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

भर्ती की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9783706656 और 9672947136 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए यह भर्ती शिविर सरकारी एवं निजी क्षेत्र में सुरक्षा सेवाओं से जुड़े रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

The most trusted source for latest news, breaking news and detailed analysis of Jhunjhunu, Sikar and Churu district. We bring news directly to you from Jhunjhunu, Nawalgarh, Mandawa, Chirawa, Udaipurwati,...